World Youth Championships: भारतीय तीरंदाजों ने लहराया परचम, आठ गोल्ड समेत कुल 15 पदक जीते
भारतीय तीरंदाजों ने युवा विश्व चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। पोलैंड में आयोजित इस टूर्नामेंट में भारतीय तीरंदाजों ने रिकर्व राउंड में भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए आठ गोल्ड समेत कुल 15 मेडल अपने नाम किए। महिलाओं की अंडर-18 रिकर्व स्पर्धा की पिछले साल की विजेता कोमालिका बारी ने अंडर-21 का खिताब भी अपने नाम किया। कोमालिका के अलावा भारत ने अंडर-21 रिकर्व टीम इवेंट में भी गोल्ड जीता। इसके अलावा भारत ने मिश्रित स्पर्धा का स्वर्ण भी अपने नाम किया। बिशाल चांगमई ने अंडर-18 पुरुष रिकर्व तो मंजिरी मनोज ने महिलाओं की स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
Stellar performances by #TeamIndia at Wroclaw 2021 World Archery Youth Championships
🇮🇳 clinched
8️⃣🥇
2️⃣🥈
5️⃣🥉We are extremely proud of you for making 75th #IndiaIndependenceDay even more special with your hard work & determination and paving a path for sporting excellence pic.twitter.com/hwIO9ELeN0
— SAI Media (@Media_SAI) August 15, 2021
दोनों स्पर्धाओं में चैंपियन रही भारतीय टीम
भारतीय टीम अंडर-18 मिश्रित और टीम स्पर्धा दोनों प्रतियोगिताओं में चैंपियन रही। वहीं रिकर्व कैडेट महिला स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 9-15 अगस्त तक आयोजित युवा विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में भारत ने कुल 15 मेडल जीते। इसमें आठ स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य भारत की झोली में आए। भारत ने अपने अभियान की शानदार शुरूआत की। भारत ने 12 अगस्त तक ही कुल 10 पदक जीत लिए थे। इस बार की चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग राउंड में भारतीय खिलाड़ियों ने दो स्पर्धाओं में विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।
पीएम मोदी ने दी शुभकामनायें
भारत के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया ,‘‘ व्रोक्लॉ में चल रही विश्व युवा तीरंदाजी चैम्पियनशिप में भारतीय दल ने आठ स्वर्ण समेत 15 पदक जीतकर हमें गौरवान्वित किया है । पूरी टीम को बधाई और भविष्य के लिये शुभकामनायें। उम्मीद है कि इससे युवाओं को तीरंदाजी में भाग लेने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी ।’’
The Indian contingent at the World Archery Youth Championships in Wroclaw has made us proud by winning 15 medals including 8 Golds. Congrats to our team and best wishes for their future endeavours. May this success inspire more youngsters to pursue archery and excel in it. pic.twitter.com/b5E5UdE4zX
— Narendra Modi (@narendramodi) August 15, 2021