देशभर में बीते 24 घंटों में 10 लाख से अधिक नागरिकों को लगाई लगी कोरोना वैक्सीन
कोरोना के खिलाफ देश भर में चल रहे टीकाकरण अभियान में भारत दिन- प्रतिदिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। भारत में अब तक कुल 21 करोड़, 31 लाख, 54 हजार, 129 से भी ज्यादा लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है। बीते 24 घंटों में 10,18,076 लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया गया है। इसके अलावा 18-44 आयुवर्ग के नागरिकों के कुल आंकड़ों की बात करें, तो देश में कुल 1 करोड़, 89 लाख, 64 हजार से अधिक लाभार्थियों को 1 मई से शुरू हुए टीकाकरण के तीसरे चरण के अंतर्गत अबतक टीका लगाया जा चुका है।
देश में चल रहे टीकाकरण का कुल आंकड़ा (28 मई तक)
(20,89,02,445)
हेल्थ केयर वर्कर्स
पहली खुराक (98,67,5310), दूसरी खुराक (67,76,644)
फ्रंट लाइन वर्कर्स
पहली खुराक (1,55,92,325), दूसरी खुराक (84,97,120)
आयु वर्ग 18-44 वर्ष
पहली खुराक (1,89,64,595)
दूसरी खुराक (10,058)
आयु वर्ग 45-60 वर्ष
पहली खुराक (6,56,60,693), दूसरी खुराक (1,05,74,441)
60 वर्ष से अधिक
पहली खुराक (5,85,28,448), दूसरी खुराक (1,86,82,495)
कुल खुराक
21,31,54,129
राज्यवार यह रहा आंकड़ा
राज्यों की अगर बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 2 करोड़, 23 लाख, राजस्थान में 1 करोड़, 68 लाख, यूपी में 1 करोड़, 80 लाख, गुजरात में 1 करोड़ 69 लाख, उत्तराखंड में 29.01 लाख से भी ज्यादा नागरिकों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं केंद्रशासित प्रदेशों की सूची की अगर बात करें तो दिल्ली में 53.52 लाख, पुड्डुचेरी में 2.65 लाख, नागालैंड में 2.62 लाख, लद्दाख में 1.54 लाख, लक्षदीप में 32 हजार से भी अधिक लोगों को इस टीके की दोनों खुराकें लगाई जा चुकी हैं।
दक्षिण भारत की बात करें तो कर्नाटक में 1.34 करोड़, केरल में 92.30 लाख, आंध्र प्रदेश में 97.66 लाख, तमिलनाडु में 88.91 लाख, ओडिशा में 77.25 लाख और तेलंगाना में 59.79 लाख से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
उत्तर-पूर्वी राज्यों की सूची के तहत मणिपुर में 4.51 लाख, मेघालय में 4.64 लाख, त्रिपुरा में 16.02 लाख, अरुणाचल प्रदेश में 3.32 लाख से भी ज्यादा नागरिकों को टीका लगाया जा चुका है।
https://www.mygov.in/covid-19/
बीते 24 घंटों में इतने लोग स्वस्थ
1) बीते 24 घंटे में ठीक हुए मरीज: 2,38,022, कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या: 2,56,92,342
2) किये गए टेस्टों की संख्या: 16,83,135, कुल टेस्टों की संख्या: 34,48 करोड़
3) साप्ताहिक पॉजीटिव रेट: 9.04%
4) कुल कोविड लैब्स की संख्या: 2,587 (1,263 सरकारी, 1,324 सरकारी)
5) राष्ट्रीय रिकवरी रेट: 91.60%
6) मृत्यु दर: 1.17%
7) एक्टिव केस: 20,26,092
राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 23 करोड़ से अधिक वैक्सीन दी गईं
31 मई तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, केंद्र सरकार ने अब तक 23 करोड़ से अधिक (23,11,68,480) वैक्सीन की खुराकें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को केंद्र सरकार द्वारा दी जा चुकी हैं। राज्यों में महाराष्ट्र को सर्वाधिक 2 करोड़, 1 लाख+, उत्तर प्रदेश को 1 करोड़, 74 लाख+, राजस्थान को 1 करोड़, 60 लाख+, गुजरात को 1 करोड़, 62 लाख+, पश्चिम बंगाल 1 करोड़, 34 लाख+, कर्नाटक को 1 करोड़, 18 लाख+ और मध्य प्रदेश को 1 करोड़, 07 लाख+ से अधिक खुराकें केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त दी जा चुकी हैं। राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 1.75 करोड़ से अधिक (1,75,48,648) खुराकें उपलब्ध हैं, जिन्हें दिया जाना बाकी है। इसके अलावा 2.73 लाख से अधिक (2,73,970) खुराकें प्रक्रियारत हैं जो अगले तीन दिनों के भीतर राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को दे दी जाएगी।
कोविड राहत सहायता अपडेट
भारत सरकार को 27 अप्रैल, 2021 से विभिन्न देशों/संगठनों से कोविड-19 राहत चिकित्सा आपूर्तियों और उपकरणों का अंतरराष्ट्रीय सहयोग मिला है, जिसे उसने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को तत्काल भेजा/वितरित किया है। 27 अप्रैल से 29 मई तक कुल मिलाकर 18,265 ऑक्सीजन कंसट्रेटर, 19,085 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 15,256 वेंटिलेटर/बीआई पीएपी, ~7.7 लाख रेमडेसिविर शीशियों, ~12 लाख फेविपिराविर टैबलेट को सड़क और वायु मार्ग के माध्यम से वितरित किया गया है। इसके अलावा भारत को बारिसिटिनिब की 5.6 लाख टैबलेट भी मदद के रूप कई अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से प्राप्त हुई हैं।