दिल्लीः सोमवार से 4 दिन तक पिंक लाइन पर मेट्रो सेवा रहेंगी प्रभावित अधिक जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें...
दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर सोमवार 12 जुलाई से गुरुवार 15 जुलाई तक चार दिन के लिए मेट्रो सेवाएं प्रभावित होंगी। मयूर विहार पॉकेट-1 और त्रिलोकपुरी संजय लेक के बीच के सेक्शन पर ओवरहेड इक्विपमेंट को जोड़ने का कार्य किया जाना है, जिसे अभी खोला जाना बाकी है।
पिंक लाइन पर मेट्रो सर्विस
इसके कारण 12 से 15 जुलाई के बीच कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होगी। साथ ही कुछ स्टेशनों को इस अवधि के दौरान बंद भी रखा जाएगा। पिंक लाइन पर मजलिस पार्क से मयूर विहार तक सेक्शन और आईपी एक्सटेंशन से मौजपुर शिव विहार सेक्शन तक ट्रेन सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।
16 जुलाई से मेट्रो का परिचालन होगा सामान्य
लेकिन आईपी एक्सटेंशन और त्रिलोकपुरी के बीच और मयूर विहार फेज वन और मयूर विहार पॉकेट-1 स्टेशन के बीच मेट्रो सेवाएं बहाल नहीं होंगी। इसके अलावा मंडावली, पश्चिम विनोद नगर, पूर्वी विनोद नगर, मयूर विहार फेज 2, त्रिलोकपुरी और मयूर विहार पॉकेट-1 स्टेशन इस अवधि के दौरान बंद रहेंगे। 16 जुलाई से मेट्रो का परिचालन पूरी तरह से सामान्य हो जाएगा।