टोक्यो में जीत का परचम लहराने वाले भारतीय एथलीटों का मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में होगा सम्मान अधिक जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें...
टोक्यो ओलंपिक में भारत की जीत का परचम लहराने के बाद आज नीरज चोपड़ा, पुरुष व महिला हॉकी टीम और बजरंग पूनिया वतन वापस लौट रहे हैं। वहीं स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ इंडिया (SAI) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के माध्यम से टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारत के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
India’s Tokyo Olympics Medalists will be felicitated at Major Dhyan Chand Stadium in New Delhi this evening by Sports Authority of India.@Media_SAI pic.twitter.com/4yBloJyhEH
— Prasar Bharati News Services पी.बी.एन.एस. (@PBNS_India) August 9, 2021
भारत ने टोक्यो ओलंपिक में जीते कुल 7 पदक
देश के लिए मेडल जीतने वाले इन खिलाड़ियों को सोमवार शाम इंडिया गेट के समीप मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक भारत ने टोक्यो ओलंपिक में कुल 7 पदक जीते, जिनमें एक गोल्ड, दो सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
India has created history by winning seven medals in Tokyo Olympic Games – one gold, two silver and four bronze. #Cheer4India#Tokyo2020
— Prasar Bharati News Services पी.बी.एन.एस. (@PBNS_India) August 9, 2021
मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में किया जाएगा सम्मान
SAI ने मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। यह कार्यक्रम शाम 6.30 बजे से शुरू होगा। टोक्यो से आज स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा, पुरुष और महिला हॉकी टीम, बजरंग पुनिया और ट्रैक एंड फील्ड के इवेंट में शामिल एथलीट वापस लौट रहे हैं।
ये सभी आज शाम 5.15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इनके अलावा अन्य मेडल विजेता भारतीय एथलीट पहले ही स्वदेश लौट चुके हैं। मीरा चानू, पी.वी. सिंधू, रवि दहिया और लवलीना बारगोहेन ये सब भी आज इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार शाम 6.30 बजे से इस सम्मान कार्यक्रम की शुरुआत हो सकती है। सम्मान समारोह के बाद सभी एथलीट ध्यानचंद स्टेडियम से अशोका होटल के लिए रवाना होंगे।
इन्हें मिले हैं 7 मेडल
भारत ने टोक्यो ओलंपिक में कुल 7 मेडल जीते है, जो कि एक ओलंपिक में उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत के लिए नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में गोल्ड, मीरा चानू ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर, रवि दहिया ने कुश्ती में सिल्वर, पी वी सिंधू ने बैडमिंटन में ब्रॉन्ज, लवलीना बारगोहेन ने मुक्केबाजी में ब्रॉन्ज, बजरंग पूनिया ने कुश्ती में ब्रॉन्ज और पुरूष हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है।