टोक्यो ओलंपिक 2020: बैडमिंटन में ये खिलाड़ी कर रहे हैं देश का प्रतिनिधित्व
Thumb
#Cheer4India
*Tokyo Olympics 2020*
*बैडमिंटन*
*Youtube Tags*
tokyo olympics 2021,tokyo olympics 2021 opening ceremony,tokyo olympics 2021 india,tokyo olympics 2020,tokyo olympics athletes,tokyo olympics anthem,tokyo olympics date,tokyo olympics events,tokyo olympics indian qualifiers,tokyo olympics indian, tokyo olympics badminton, badminton in olympics, pv sindhu, who is pv sindhu, b sai praneeth, satwiksairaj rankireddy, chirag shetty, badminton indian olympic players
बार्सिलोना 1992 ओलंपिक खेलों में अपनी शुरुआत के बाद ये आठवीं बार होगा जब बैडमिंटन, मेडल इवेंट के
रूप में इस साल 2021 में टोक्यो 2020 खेलों में शामिल किया गया है। इस बार 4 बैडमिंटन खिलाड़ी, पीवी सिंधु, बी साई प्रणीत, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी टोक्यो में भारत का प्रतिनिधित्व करे रहे हैं। भारत तीन स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहा है, महिला एकल वर्ग, पुरुष एकल वर्ग और पुरुष युगल वर्ग।
चलिए जानते हैं आखिर कौन हैं ये खिलाडी-
1. पीवी सिंधु
पुरसला वेंकटा सिंधु यानि पीवी सिंधु ने 2016 में रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था। इसबार टोक्यो में वह महिला एकल में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। मौजूदा समय की अगर बात करें तो वह महिला रैंकिंग में सातवें स्थान पर हैं। सिंधु को बड़े मुकाबलों का खिलाडी माना जाता है। 2019 वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर वे बैडमिंटन में वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं। महज 17 साल की उम्र में पीवी सिंधु बैडमिंटन की विश्व रैंकिंग में टॉप 20 में शुमार हो गई थीं। साल 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में भी उन्होंने सिल्वर मेडल जीते थे।
2. बी. साई. प्रणीत
साई प्रणीत पुरुष एकल में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। विश्व रैंकिंग में प्रणीत 13वें स्थान पर हैं। 2010 में साई प्रणीत ने मेक्सिको में बीडब्लूएफ जूनियर विश्वचैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता, 2016 में उन्होंने 3 बार के ओलंपिक रजत पदक विजेता ली चोंग वेई को हराकर दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक और कनाडा ऑपन्स में अपना पहला ग्रांड पिक्स खिताब जीता। इसके साथ 2019 में उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। 1983 में दिग्गज प्रकाश पादुकोण के बाद ये उपलब्धि हासिल करने वाले ये केवल दूसरे भारतीय बैडमिंटन पुरुष खिलाड़ी बन गए।
3. सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी
सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी पुरुष युगल में कोर्ट पर उतरी है। ये भारत की सबसे शानदार जोड़ी है। इन दोनों ने पहली बार ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। सात्विक और चिराग ने 2019 में थाईलैंड में पहला सुपर 500 खिताब जीता था और फ्रेंच ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंचे। सुपर 1000 टूर्नामेंट में दोनों 2018 और 2019 में खेले लेकिन पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे थे। 2019 में सात्विक और चिराग की जोड़ी अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ सातवीं जोड़ी रैंकिंग पर पहुंची गयी थी।
ओलंपिक में भारत और बैडमिंटन
1992 के बार्सिलोना ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व दीपांकर भट्टाचार्य और यू विमल कुमार ने किया। महिला एकल में, 8 बार की राष्ट्रीय चैंपियन मधुमिता बिष्ट, बार्सिलोना खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली भारतीय महिला शटलर बनीं। साल 2012 में साइना नेहवाल ने बैडमिंटन में देश को पहला ओलंपिक पदक सौंपा था। जिसके बाद 2016 में, यानि पिछली बार रियो ओलंपिक में पीवी सिंधु ने बैडमिंटन के लिए ओलंपिक में पहला रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इस बार टोक्यो ओलंपिक में भी भारतीय खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं।
*खेल का फॉर्मेट क्या होता है?*
खेल के फॉर्मेट की अगर बात करें तो टोक्यो 2020 में मेंस और विमेंस सिंगल्स, मेंस और विमेन डबल्स और मिक्स्ड डबल्स शामिल होंगे। एक मैच में तीन सेट होते हैं, जिसमें पहला, सिंगल या जोड़ी में खेलने वाला होता है, जीत के लिए खिलाड़ी को 21 अंक हासिल करने होते है। अगर स्कोर 20 की बराबरी पर है, तो कोई भी दो-अंक की बढ़त हासिल कर गेम को जीत सकता है। अगर अंतर दो से कम है, तो खेल तब तक जारी रहता है जब तक कि दो अंको का अंतर नहीं आ जाता। यदि स्कोर 29-ऑल तक रहता है और जो पहले 30 तक पहुंचता है वह गेम को अपने नाम कर लेता है। एक मैच, दो सेट जीतकर जीता जाता है।
सिंगल्स इवेंट में खिलाड़ी राउंड रॉबिन सीरीज में खेलते है, इसलिए 12 से 16 खिलाड़ियों को तीन से चार समूहों में बांटा जाता है, प्रत्येक समूह में शीर्ष क्रम का खिलाड़ी राउंड 16 के लिए आगे बढ़ता है। डबल्स में खिलाड़ियों को चार के चार राउंड-रॉबिन समूहों में बांटा जाता है। प्रत्येक समूह में दो शीर्ष क्रम के जोड़े क्वार्टर फाइनल में आगे बढ़ते हैं।
टोक्यो ओलंपिक 2020 की शुरुआत हो चुकी है। खेलों के इस महाकुंभ में अपना जलवा बिखेरने के लिए भारतीय दल पूरी तरह तैयार हैं। टोक्यो में जहां भारतीय खिलाड़ी अपनी जी-जान लगा रहे हैं वहीं हम सबके लिए भी जरूरी है कि हम उनका हौसला बढ़ाएं और उनके लिए चीयर करें।
चीयर फॉर इंडिया!
*sources and visuals*
https://youtu.be/s9l5a7wWJK8 साईप्रणीत
https://youtu.be/JjdhMNUxFKc सात्विक
https://youtu.be/JlAtqeaX-9I सात्विक एंड चिराग
https://youtu.be/bIHd65W9T4I पीवी सिंधु