देशभर में कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। देश की कुल रिकवरी रेट अब 95.43% हो गई है। बीते 24 घंटे में देशभर में कुल 1 लाख, 19 हजार, 501 नागरिक कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं। देश में कोविड के 9 लाख 73 हजार एक्टिव केस हैं। इसके अलावा देश में कोविड के मामलों में दैनिक और साप्ताहिक दर में भी गिरावट हुई है। इस समय साप्ताहिक दर चार दशमलव पांच चार और दैनिक दर चार दशमलव सात दो प्रतिशत है। इस बीच, कोरोना वायरस की प्राथमिक स्तर पर पहचान के लिए देश में जांच की क्षमता को भी लगातार बढाया गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, कल देशभर में कुल 14 लाख 92 हजार नागरिकों के सैंपल की जांच की गईं। जानकारी के लिए बता दें कि देश में अब तक 37 करोड 96 लाख से अधिक नागरिकों की कोविड जांच की जा चुकी है।
उत्तर भारत में रिकवरी रेट
उत्तर भारत की बात करें तो इसमें उत्तर प्रदेश: 98.19%, बिहार: 97.94%, हरियाणा: 98.22%, मध्य प्रदेश: 98.38%, राजस्थान: 98.29%, दिल्ली: 98.02%, झारखंड: 97.53% और छत्तीसगढ़ में 97.26% लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
दक्षिण भारत के आंकड़े
दक्षिण भारत के आंकड़ों की बात करें तो इसमें केरल: 93.27%, तमिलनाडु: 92.37%, तेलंगाना: 95.92%, कर्नाटक: 92.27% और पुड्डुचेरी में 93.77% नागरिक स्वस्थ हुए हैं।
पूर्वोत्तर भारत के आंकड़े
पूर्वोत्तर भारत के आंकड़ों की बात करें तो इसमें सिक्किम: 97.18%, मणिपुर: 84.17%, मिजोरम: 76.46%, मेघालय: 87.22%, असम: 90.14 %, अरुणाचल प्रदेश: 90.31% और त्रिपुरा में 90.24% नागरिक स्वस्थ हुए हैं।
देश के कुछ अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की बात करें तो इसमें लदाख: 95.63%, जम्मू कश्मीर: 93.73%, आंध्र प्रदेश: 94.61%, महाराष्ट्र: 95.44%, नागालैंड: 83.27%, पश्चिम बंगाल: 97.64%, पंजाब: 95.14%, गुजरात: 97.53%, उत्तराखंड: 96.57% और हिमाचल प्रदेश में 95.89% नागरिक स्वस्थ हुए हैं।
केंद्र ने राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को 26 करोड़ से अधिक टीके कराये उपलब्ध
केन्द्र ने राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को अब तक 26 करोड़ 68 लाख कोविड टीके उपलब्ध कराये हैं। ये टीके केन्द्र की ओर से मुफ्त टीका उपलब्ध कराने और प्रत्यक्ष राज्य खरीद व्यवस्था के तहत उपलब्ध कराये हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देशभर में अब तक 25 करोड़ 27 लाख से अधिक टीकों की खपत हो चुकी हैं, जिनमें बर्बाद होने वाली खुराकें भी शामिल हैं। मंत्रालय के अनुसार एक करोड़ 40 लाख टीके अभी भी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के पास मौजूद हैं। इसके अलावा 96 हजार से अधिक और टीके अगले तीन दिन में राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को मिल जाएंगे।
देश में अब तक 25 करोड 48 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये जा चुके हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 14 लाख 99 हजार से अधिक नागरिकों को टीके लगाये गए हैं।